रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सचिवालय सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार, महासचिव राजेश कुमार सिंह सहित धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, वैद्यनाथ मुर्मू, विवेक बास्के, राघवेंद्र सिंह और रजनीश कुमार शुक्ला शामिल थे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं और संगठन के साथ सकारात्मक संवाद व सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। संघ की ओर से सचिव को संगठन के विषयों में रुचि लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह भेंटवार्ता संगठन और शासन के मध्य विश्वास और पारस्परिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.