अल्मोड़ा, मई 8 -- द्वाराहाट, संवाददाता। तहसील के मैनोली के ग्रामीणों का पानी को लेकर जन मिलन केंद्र में चल रहा आंदोलन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने साफ किया कि जब तक उन्हें पानी नहीं मिलता उनका आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे जल संस्थान के अफसरों और ग्रामीणों की वार्ता विफल रही। इसके कारण अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने लीलाधार उपाध्याय और गोपाल उपाध्याय का माल्यार्पण कर क्रमिक अनशन पर बैठाया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जल संस्थान की लापरवाही से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील किया जाएगा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया। विरोध प्रदर्शन में शम्भू दत्त उपाध्याय, नवीन चन्द्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.