रांची, अक्टूबर 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से राज्य के अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को निराधार और सस्ती राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी बोकारो के अधिकारियों की जिस गंभीरता की बात कर रहे हैं, उन्हें पहले अपनी पार्टी की पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रशासनिक भ्रष्टाचार और अराजकता का इतिहास याद करना चाहिए। ये आरोप लगाना कि बोकारो के अधिकारियों ने दिन के 11 बजे फोन नहीं उठाया, एक गैर-जिम्मेदाराना और अतिरंजित बयान है। बोकारो जिले के डीसी और एसपी समेत राज्य के अधिकारी लगातार जनता की सेवा में लगे रहते हैं, खासकर चुनाव के समय और त्योहारों के दौरान। हो सकता है कि अधिकारी किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या फील्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.