बरेली, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को नारी निकेतन में समारोह का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग की अधिकारियों ने संवासिनियों के साथ केक काटा। भाषण और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गईं। अधिकारियों ने संवासिनियों को महिला दिवस के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डीपीओ मोनिका राणा ने संवासिनियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। संवासिनियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी। संवासिनियों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उपलब्धियां हासिल करने वाली कामयाब महिलाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। संवासिनियों से उलब्धियां हासिल कर समाज में नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक चंचल गंगवार, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर हब फॉर एंप...