सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- मेजरगंज। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'किसान रजिस्ट्री' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को मेजरगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगाए गए विशेष शिविरों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल में अंचलाधिकारी सीओ, बीडीओ और बीपीआरओ के अलावा बीएओ मुख्य रूप से शामिल थे। अधिकारियों ने कैंप में जाकर निबंधन की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पंचायतों में चल रहे डेटा एंट्री और किसानों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। कैंपों में किसानों द्वारा लाए जा रहे भूमि संबंधी दस्तावेजों और आधार कार्ड के मिलान की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की गई। सीओ और बीडीओ, बीपीआरओ न...