बेगुसराय, फरवरी 7 -- नावकोठी। डीएम बेगूसराय के निर्देश पर बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय व सीओ सूरज कुमार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 का पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का भौतिक सत्यापन शुक्रवार को किया। बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय ने पहसारा पश्चिमी, पहसारा पूर्वी,रजाकपुर पैक्स का भौतिक सत्यापन किया वहीं सीओ सूरज कुमार ने महेशवाड़ा,नावकोठी,विष्णुपुर आदि पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान उन्होंने क्रय सह भुगतान पंजी ,भंडारण पंजी, किसानों को दी जाने वाली प्राप्ति रसीद, पैक्सों द्वारा कुल अधिप्राप्ति धान,मिलर को भेजे गए धान के बाद गोदाम में अवशेष धान का भौतिक सत्यापन किया।इसके साथ ही माप तौल यंत्र, नमी जांच मशीन का भी जायजा लिया । पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य संतोषजनक पाया गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार...