रुडकी, फरवरी 10 -- ऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को कोटा माछरहेड़ी गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ, कार्यप्रणाली और इससे होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देना रहा। कोटा माछरहेड़ी में शिविर का आयोजन अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के नेतृत्व में किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत की सटीक जानकारी मिलती है। इससे बिलिंग में पारदर्शिता आती है। उपभोक्ता दैनिक खपत पर नजर रख सकते हैं। अनावश्यक बिजली उपयोग को नियंत्रित किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर से बिल समय पर और सही आता है। रीडिंग से जुड़ी शिकायतें भी समाप्त होती हैं। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान किया गया। मीटर लगाने की प्रक्रिया को समझाया ग...