बिहारशरीफ, मार्च 27 -- अधिकारियों ने ईदगाह का किया निरीक्षण, सफाई करने का निर्देश फोटो: 26 नूरसराय 01: नूरसराय के रसलपुर में ईदगाह मैदान का जायजा लेते बीडीओ डॉ. जियाउल हक, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार को सीओ दीपक कुमार, बीडीओ डॉ. जियाउल हक, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार और बीएओ रामदेव पासवान ने नूरसराय, अंधना और रसलपुर स्थित ईदगाह मैदानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ईदगाह समिति के सदस्यों को मैदान की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि, नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चैती छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बारा खुर्द तालाब, खेमन बिगहा स्थित होरला पोखर और मुजफ्फरपुर के सूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.