बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह भौर्याल ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत गुरुवार को विधानसभा कपकोट क्षेत्र के रंगदेव, खातीगांव, लछटी, भंतोला, ऐराडी मोटरमार्ग का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जल्द सर्वेक्षण एवं डीपीआर तैयार करने को लेकर चर्चा की। इस मौके विधायक प्रतिनिधि योगेश हरडिया, पूरन सिंह गढ़िया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष मनोज भौर्याल, जगदीश प्रसाद, ग्राम प्रधान विपिन उपाध्याय, भगवत प्रसाद, राकेश जोशी, आनंद राठौर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.