संवाददाता, सितम्बर 9 -- यूपी के सहारनपुर के रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर गन्ना भुगतान और आवारा गोवंशों पर रोकथाम समेत अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के मौके पर नहीं आने पर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगे रहने से स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह का आरोप है कि करीब दो घंटे तक बैठने के बाद भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। उसके बाद तहसील मुख्यालय पर नाराज कार्यकर्ता दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित बस स्टैंड पर पहुंचकर धरने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.