गिरडीह, मार्च 29 -- बिरनी, प्रतिनिधि। अंचल कर्मियों के ढुलमुल रवैए की वजह से प्रखण्ड में गैर-मजरुआ जमीन का अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गैर-मजरुआ जमीन पर अतिक्रमण करनेवाले लोगों पर अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। जानकारों ने बताया कि लोग पहले बांस से तंबू बनाकर जमीन का कब्जा करते हैं। फिर एक सप्ताह तक शांत रहते हैं। कोई कारवाई नहीं होती है तो दोबारा एक सप्ताह के बाद उस जमीन पर ईंट गिरा कर छोड़ दिया जाता है। अगले सप्ताह का इंतजार किया जाता है कोई कार्रवाई नहीं होने पर रात-दिन एक कर सामने छोटा घर तैयार कर दिया जाता है। सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने बताया कि अधिकारी ऑफिस से निकलते ही नहीं हैं। क्षेत्र में कहां क्या हो रहा है इसकी जानकारी अधिकारी को कोई पहुंचाता भी है तो अधिकारी उसे कागजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.