बरेली, फरवरी 22 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हाईवे पर अवैध कट को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईवे, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने हाईवे पर कई स्थानों का निरीक्षण किया। टीम में एनएचएआई से मोहम्मद तनवीर अहमद, हाईवे विभाग से डीपी सिंह, एआरटीओ वैभव सूती और पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने धनेटा फाटक, थानपुर, औंध, उनासी चौराहा, राधा कृष्ण मंदिर, एएनए कट से लेकर झुमका तिराहे तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध कट से होने वाली दुर्घटनाओं, ट्रैफिक दबाव और राहगीरों की आवाजाही की स्थिति का मूल्यांकन किया। हाईवे के अधिकारी डीपी सिंह ने बताया सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर को शून्य पर लाने के उद्देश्य से विशेष टीम का गठन किया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट प्रश...