मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैठक में एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने जलापूर्ति से जुड़ी समस्या के साथ ही अधिकारियों व कर्मियों की मनमानी की शिकायत की। वार्ड 29 के पार्षद सनत कुमार ने एक साल से जलापूर्ति से जुड़ी गड़बड़ी ठीक नहीं होने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व अन्य पार्षदों ने उन्हें आश्वस्त करते हुए बैठाया। वार्ड 19 की पार्षद पूनम देवी ने गांधी पुस्तकालय रोड में जलापूर्ति पाइप बिछाकर अधूरा काम छोड़ देने की जानकारी दी। वार्ड 40 के पार्षद इकबाल हुसैन ने हाफिजजी कॉलोनी, शौचालय गली व आसपास के इलाकों में नल जल का अधूरा काम होने के कारण जलसंकट से लोगों की परेशानी का मुद्दा उठाया। वार्ड सात की पार्षद सुषमा देवी, पांच के पार्षद मनौव्वर आलम व अन्य ने भी जलापूर्ति से जुड़ी समस्या के तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.