मैनपुरी, अप्रैल 26 -- जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति, निपुण भारत, मध्याह्न भोजन, जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा के अधिकारियों की उदासीनता, लापरवाही के कारण विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति निरंतर कम हो रही है। इस कारण सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिग खराब हुई है। डीएम ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। विद्यालयों से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। तहसील स्तरीय टास्कफोर्स समिति के सदस्यों द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। नायब तहसीलदार, सीडीपीओ कुरावली, एमओआईसी किशनी, बीडीओ जागीर, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.