बिजनौर, जनवरी 24 -- कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को रविवार का अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व अर्थात शनिवार 24 जनवरी को मतदाता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर जिला सूचना अधिकारी हर्ष चावला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.