हरिद्वार, मई 22 -- पथरी, संवाददाता। गाडोवाली में ग्रामीणों को पीने के पानी का संकट सता रहा है। भीषण गर्मी के चलते भूमिगत जल स्तर नीचे चला गया है। इसके कारण गांव में लगे निजी हैंडपंपों का पानी सूख गया है। कई सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। गाडोवाली, रानीमाजरा, फेरुपुर, घिस्सूपुरा, पदार्था, चांदपुर, अम्बुवाला, झाबरी, डोगीवाला आदि गांवों में करीब दस वर्ष पूर्व पेयजल निगम व ग्राम पंचायत की ओर से कुछ हैंडपंप लगाए गए थे। इसमें अधिकांश हैंडपंप देखरेख नहीं होने के कारण खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों पर कुछ लोगों ने अपना कब्जा कर लिया है। इक्का दुक्का हैंडपंप ग्रामीणों को पानी दे रहे हैं। ग्रामीणों के घरों में लगे निजी हैंडपंप भूमिगत जल स्तर कम होने के कारण पानी नहीं दे पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...