पीलीभीत, दिसम्बर 22 -- पीलीभीत। सर्द रातों और दिन के बाद अब रविवार को मौसम ने सुबह कुछ राहत दी। हालांकि लोग अब घने कोहरे की आमद होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। साल के छोटे दिन 21 दिसंबर को सुबह कुछ राहत मिलने पर बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं ने दिन की गतिविधियां करते हुए धूप ली। तीन दिन से गायब चल रहे सूर्यदेव ने तराई के लोगों सुकून दिया है। शनिवार को बीते दिवस न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के बाद रविवार को सुबह नौ बजे के करीब सूर्यदेव की किरणें जैसे ही फैलीं। यह देख कर हर कोई चौक गया। इससे बुजुर्गों व बच्चों को बड़ी राहत मिली है। घरों में महिलाओं ने जरूरी कार्यों की गतिविधियों को इत्मीनान से संपन्न किया। हालाकि इसके उलट मौसम में धूप के बीच भी गलन बनी रही और सर्द हवाओं ने कुछ परेशान किया। साल के छोट...