सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- सूरापुर, संवाददाता । तवक्कलपुर नगरा में मुड़िला रोड पर प्राथमिक विद्यालय के निकट राम-जानकी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ के छठें दिन कथावाचक श्रीशुभम रामानुज वैष्णवाचार्य जी महाराज ने अधर्म पर धर्म की विजय का उपदेश दिया कि भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक 14 वर्ष के वनवास और रावण वध के बाद अयोध्या वापसी पर हुआ। गुरु वशिष्ठ की अगुवाई में, सोने व रत्नों से जड़े भव्य सिंहासन पर माता सीता के साथ श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में देवतागण, प्रजा और वानर सेना ने उत्सव मनाया, जो 'रामराज्य' की सुखद शुरुआत का प्रतीक बना। गुरु वशिष्ठ ने राम को राजतिलक के लिए तैयार किया। राम ने रावण को मारकर और विभीषण को लंका का राजा बनाकर धर्म और न्याय स्थापित किया था। राज्याभिषेक के ...