बहराइच, अक्टूबर 10 -- कैसरगंज। रामलीला मैदान देवलखा में श्रीराम लीला महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह तथा विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने लंका दहन का मंचन किया। दिखाया कि हनुमान अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट की और रावण की लंका को जलाकर राख कर दिया। पूरा मैदान जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन मंदीप सिंह वालिया ने किया मंत्री ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम केवल एक देवता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म और मर्यादा के प्रतीक हैं। कहा अधर्म चाहे जितना भी प्रबल क्यों न हो, अंततः धर्म, सत्य और न्याय की ही विजय होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.