मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र पर इस वर्ष अद्भुत संयोग है। 10 दिन का नवरात्र और 11वें दिन दशहरा होगा। 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू होगा और दो अक्टूबर को दशहरा है। माता का आगमन और प्रस्थान भी शुभ है। मां का आगमन हाथी पर हो रहा है जो शुभ वृष्टि कारक है। प्रस्थान नरवाहन (डोली) पर होगा। यह भी शुभ है। पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि इस बार घट स्थापना 22 सितंबर को ब्रह्ममुहूर्त से सूर्यास्त तक कभी भी कर सकते हैं। पूरा दिन मुहूर्त शुभ है। अभिजित मुहूर्त दिन के 11:41 बजे से दोपहर 12:25 तक रहेगा। इस 41 मिनट के दौरान कलश स्थापना के लिए विशेष मुहूर्त है। उन्होंने बताया कि इस दिन उत्तराफाल्गुनी और नक्षत्र का योग बन रहा है। पंडित विवेक तिवारी ने बताया कि शारदीय नवरात्र में जातक आध्यात्मिक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.