नई दिल्ली, जनवरी 10 -- हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 31 विकेट लिए और पिछले 12 साल में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक टेस्ट सीरीज में 30 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह ने साल 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया की धरती एक सीरीज में 32 विकेट हासिल किए थे। मिचेल स्टार्क ने इस एशेज सीरीज में एक अद्भुत रिकॉर्ड और स्थापित कर लिया है। यह दिलचस्प रिकॉर्ड यह है कि उन्होंने इंग्लैंड के 15 खिलाड़ियों में पूरे एशेज सीरीज के दौरान 14 को आउट किया। सिर्फ एक ही खिलाड़ी उनके चगुंल से बच निकला, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने स्टार्क की एक ही गेंद का सामना किया था। स्टार्क ने इस पूरी सीरीज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.