पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- मूनाकोट के राजकीय हाईस्कूल चौखाल में अद्धवार्षिक परीक्षापरिणाम घोषित हुए। विद्यालय में पलक धामी ने पहला,गुंजन धामी ने दूसरा व खुशी धामी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शनिवार को राजकीय हाईस्कूल चौखाल में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह धामी व प्रधानाचार्य योगेश डिमरी ने अद्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पर रहे विद्यार्थियों का सम्मानित किया। संस्कृत आशुभाषण में तृतीय स्थान हासिल करने वाली पलक धामी,श्लोकोच्चारण में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली खुशी धामी,खोखो प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रतिभाग करने वाले जीवन धामी को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। शिक्षक उमेश चंद्र भट्ट ने बच्चों से अधिक परिश्रम करने तथा खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़ कर...