संभल, फरवरी 14 -- चन्दौसी क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए मुरादाबाद जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी अब खत्म हो सकती है। जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल चन्दौसी होकर माता वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन चलाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर पिछले कुछ महीनों से काम चल रहा था। रूट सर्वे का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया, जहां से प्रारंभिक स्वीकृति मिल चुकी है। यदि अंतिम स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल जाती है, तो अप्रैल माह से संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक चंदौसी क्षेत्र के लोग मां वैष्णो देवी जाने के लिए मुरादाबाद से ट्रेन पकड़ते थे। अब क्षेत्रवासी चंदौसी रेलवे स्टेशन से ही मां वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन में सफर सकेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.