नई दिल्ली, मार्च 26 -- - भाजपा विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा के खिलाफ दायर की थी याचिका - प्रेसवार्ता के दौरान छवि खराब करने का लगाया था आरोप नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की अदालत ने बुधवार को दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्ता द्वारा कुर्सियांग से भाजपा विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा के खिलाफ दर्ज की गई मानहानि शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करते हुए उसे खारिज कर दिया। इससे पहले 24 फरवरी को अदालत ने भाजपा विधायक शर्मा को प्रारंभिक साक्ष्य पेश करने के लिए नोटिस जारी किया था। यह मामला 24 अप्रैल, 2024 को दार्जिलिंग में हुई एक प्रेसवार्ता से जुड़ा है। इसमें विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने जल जीवन मिशन घोटाले में सांसद बिस्ता की संलिप्तता का आरोप लगाया था। इसके बाद, बिस्ता ने विधाय...