मथुरा, फरवरी 13 -- भूमि विवाद में चौथ वसूली का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की सुनवाई नहीं की तो उन्होंने अदालत की शरण ली। अदालत ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिये लेकिन हाइवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अदालत ने हाइवे थाना प्रभारी को तलब किया लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। अब पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है। भूतेश्वर स्थित कलाकुंज कॉलोनी की रहने वाली निधि अग्रवाल ने बताया कि उनके पति सराफ के साथ प्रापर्टी का भी काम करते हैं। उन्होंने और उनके पार्टनर ने जैंत स्थित हाईवे पर 4.75 एकड़ जमीन विधिवत खरीदी थी। जमीन बेचने वाली फर्म के मुख्य पार्टनर शक्ति मनचंदा की मृत्यु के बाद योगेश चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और फर्म छोड़ चुके पूर्व पार्टनर अमर बजाज को लालच देकर फर्जी दस्तावेज तैयार करा द...