नई दिल्ली, जुलाई 17 -- नई दिल्ली। अदाणी समूह ने एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल, सिंगापुर को 7,150 करोड़ रुपये में बेच दी है। एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड का नाम पहले अदाणी विल्मर लिमिटेड था। अदाणी समूह ने दिसंबर में अदाणी विल्मर में अपनी पूरी 44 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी। इसके पीछे समूह का मकसद अपने मुख्य बुनियादी ढांचा कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना था। यह हिस्सेदारी बिक्री अदाणी समूह की एफएमसीजी कारोबार से बाहर निकलने की योजना का हिस्सा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.