चंदौली, जुलाई 17 -- चंदौली। नरवन क्षेत्र के किसानों को पानी देने के लिए कर्मनाशा नदी पर दो लिफ्ट कैनाल 50-50 क्यूसेक के लगाए गए थे। इसमें एक पंम्प अदसड़ और दूसरा पम्प चारी में लगाया गया है। लेकिन यह आज तक चालू नहीं हो पाया। इससे किसानों को संचाई के लिए संघर्ष करना पड़ता है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि कर्मनाशा नदी पर दोनों पंप कैनालों से अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से नारायणपुर नहर में कन्दवा और घोषवा गांव के पास पानी गिराया जाना था। इसके चालू होने पर तत्काल पाइप फट जाती है। दोनों 40-40 करोड़ की परियोजनाएं हैं। जिला प्रशासन को कई बार संज्ञान में लाने के बाद भी पिछले 9 सालों से दोनों पंप कैनाल चालू नहीं हो पाए। कई बार इसकी जांच कराई गई। बावजूद इसके भी पंप कैनाल सुचारू रूप से संचालित नहीं हुए। नरवन क्षेत्र नारायणपुर पंप कैनाल के टेल पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.