मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 22 -- भोपा। मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव अथाई निवासी राजबहादुर ने डीएम को पांच बिंदुओं पर शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों मे अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप लगाये थे।शिकायतकर्ता ने शौचालय, वाटर कूलर, बिजली फिटिंग, शौचालय में पाइप फिटिंग और इंटरलॉक तथा नाली निर्माण आदि की निष्पक्ष जांच की मांग की हुई है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सोमप्रकाश जिला ग्राम उद्योग अधिकारी व कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ने किये गये कार्यों की जांच की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी उपेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। साथ की शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जांच अधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार स्थलीय जांच की गई है जांच की आख्या उच्चाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.