गोरखपुर, नवम्बर 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। युवा क्रिकेटर अथर्व सिंह का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट कैंप और प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी के लिए किया गया है। अथर्व सिंह गंगानगर थाना शाहपुर क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पिता अजय सिंह और माता डॉ. शिवांजली ने बेटे की सफलता को उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। पिछले दो वर्षों से अथर्व लगातार यूपी कैंप में चयनित हो रहे हैं, जिससे उनके खेल में उल्लेखनीय निखार आया है। इस बार वे उत्तर प्रदेश टीम की ओर से कूच बिहार ट्रॉफी के मैच खेलने सहारनपुर जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.