मधुबनी, जनवरी 11 -- रहिका। सामान्य तापमान में लगातार गिरावट से रबी फसलों में विकास नहीं हो रहा है। जिले में पिछले दस दिनों से शीतलहर की चपेट में विभिन्न फसलों के फूल, पतियां एवं फलो के आकार सिकुड़ने लगा है। खासकर लतर वाली फसल कद्दू,लौकी,खिरा, करैला,सीमा आदि सब्जियां के पत्ते पीले हो गया है। गोभी वर्गीय फसलों के फूल की बढ़वार ठहर सी गई है।कंद मूल वाली फसल,आलू, चुकंदर,मूली,अदरक आदि फसलों के डंठल और पतियां गलने लगा है। न्यूनतम तापमान में कमी से फसलों की पत्तियों की हरापन कम हुई है।चार डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर फसलों के जमीन से सटी पत्तियों पर रात में वर्फ जम रहा है। जिसके कारण पौधे के उपरी भाग में नये कोपल नहीं निकल रहा है। आलू फसल में पिछेती झुलसा रोग का असर दिखने लगा है। किसान दयाल साहु ने बताया कि आलू फसल पर मैंकोजेब व ब्लाइटाक...