मैनपुरी, दिसम्बर 1 -- इन दिनों सर्दी का मौसम चल रहा है। हालांकि सर्दी के तेवर अभी कठोर नहीं है लेकिन खान-पान को लेकर डॉक्टरों की ओर से एडवाइजरी जारी होने लगी है। बच्चे हो या बुजुर्ग या फिर युवा और महिलाएं, सभी दांतों की बीमारियों से परेशान हो जाते हैं। बच्चों में जंक फूड दांतों का दुश्मन बन गया है। युवा और महिलाएं भी दांतों की बीमारियों से परेशान हैं। जिला चिकित्सालय में हर रोज 200 से अधिक मरीज दांतों की विभिन्न बीमारियों को लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने एक बड़ी एडवाइजरी ये जारी की है कि कुछ भी खाएं, सुबह-शाम दांतों की सफाई जरूर करें। इन दिनों बच्चे चॉकलेट, मीठी वस्तुएं, आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थ का सेवन खूब करते हैं। घर या बाहर दावत हो तो हर उम्र के लोगों का टारगेट जंक फूड सबसे पहले होते हैं। चाऊमीन, बर्गर, डोसा जैसी वस्तुएं लोगों की प...