पूर्णिया, जून 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अत्यधिक गर्मी में चर्म रोग की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सावधानी बनाए रखने की जरूरत है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर चर्म विभाग में डयूटी पर तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. भवेश बताते हैं की गर्मी में चर्म रोग से जुड़ी अलग अलग कई परेशानी सामने आ रही है। इस भीषण गर्मी में बच्चों से लेकर बड़े तक में चर्म रोग की अलग अलग परेशानी दिखने को मिल रही है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ भवेश बताते हैं की सन एक्सपोजर से एक साथ स्वास्थ्य की कई परेशानी सामने आ रही है। वे बताते हैं की सूर्य की अत्यधिक ताप से चेहरे पर जल जाता है। इस तरह की शिकायत लिए कई महिलाएं और युवा आ रहे हैं। सूर्य के ताप के कारण उत्पन्न गर्मी से शरीर के अलग अलग भाग में दाना और इंचिग यानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.