गौरीगंज, सितम्बर 1 -- मुसाफिरखाना। केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति की बैठक स्थानीय डाक बंगला वन विभाग में संपन्न हुई। जिसमें समिति के संरक्षक, पदाधिकारी और क्षेत्र की सभी दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सर्वसम्मति से अतुल सिंह को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अतुल सिंह ने पदभार संभालते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन और समितियों के बीच समन्वय बनाकर भव्य और दिव्य दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन बलराम कुमार अग्रहरी ने किया। युवा सेना अध्यक्ष राहुल कौशल विद्यार्थी ने विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव की शुरुआत अष्टमी के दिन 30 सितंबर से होगी और विसर्जन 8 अक्टूबर को किया जाएगा। बैठक में सुरेश अग्रहरी, अंशुमान टंडन, अभिषेक तिव...