मेरठ, मार्च 5 -- सरधना। विधायक अतुल प्रधान ने मंगलवार को विधानसभा में सरधना में स्वकर प्रणाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरधना में सभासदों की ओर से दिए गए धरने का भी जिक्र किया। कहा कि या तो लोगों में जानकारी का अभाव है या फिर जिस तरह से लागू करने की बात की जा रही है, उसका सही संदेश जनता तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार से स्वकर प्रणाली में संशोधन करने की मांग की। स्वकर प्रणाली के विरोध में बीते दिनों नगरपालिका के सभासदों ने धरना दिया था। धरना पांच दिन चला था। धरने में विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे थे। मंगलवार को विधानसभा में अतुल प्रधान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिस स्वकर प्रणाली का निर्धारण हुआ है, उसके विषय में लोगों को जानकारी का अभाव है या फिर जिस तरह से इसे लागू करने की बात की जा रही है, उसको लेकर लोगों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.