रांची, मई 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता सह अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव रहे कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। यह कार्यक्रम रांची स्थित भाकपा कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सह जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा है कि कॉमरेड अतुल कुमार भाकपा की बौद्धिक संपदा थे। इनकी भरपाई अगले कई दशक तक नहीं हो सकती। कार्यक्रम में इम्तियाज अहमद खान, मनोज ठाकुर, श्यामल चक्रवर्ती, राजेश राय, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पीके गांगुली संजीत, संतोष रजक, चंदन कुमार, राम सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.