वरिष्ठ संवाददाता, मई 8 -- यूपी के माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसकी गैंग सक्रिय है। अब भी उसकी गैंग के गुर्गे या उसके रिश्तेदार लोगों को धमका-डराकर उनसे वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही सिविल लाइंस बस अड्डे में एक युवक से मारपीट व रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित ने खुद को माफिया अतीक अहमद के माफिया भाई अशरफ का रिश्तेदार बताते हुए बस अड्डे में गाड़ी खड़ी करने के एवज में पांच हजार रुपये महीना देने की मांग की। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार म्योहाल चौराहा निवासी विकास पांडेय की पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, वह मंगलवार की शाम अपने परिवार को बस स्टैंड छोड़ने गया था। आरोप है कि तभी मोहम्मद शहवान, मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.