नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे मोहम्मद जैद खालिद समेत सात लोगों पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और ईवीएम गोदाम की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों ने जमीन को रिश्तेदार समेत अन्य लोगों को बेच दी। सदर तहसील के लेखपाल सुधीर कुमार की तहरीर पर पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जैद खालिद समेत सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार,रसूलपुर-काशीपुर और उपरहार गांव में सार्वजनिक रास्ते और नाले की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। मोहम्मद जैद खालिद समेत कई लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर वहां प्लॉटिंग का काम शुरू कर दिया था। आरोप लगाया गया है कि जैद खालिद ने एटीएस की जमीन पर रास्ता बनाकर उसे अपनी प्लॉटिंग साइट से जोड़ दिया। इसके अलावा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.