मुजफ्फर नगर, मई 18 -- भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा पुरकाजी में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन प्रजापति कहा कि पिछड़ा मोर्चे के द्वारा अति पिछड़ा वर्ग को एकजुट और जागरूक किया जा रहा है। संगठन की बदौलत हजारों लोगों को न्याय मिला है। उन्होंने कहा है कि जल्दी मोर्चे द्वारा जनपद में सदस्यता अभियान चलाकर 25 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसमें पुरकाजी में भी 5000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रजापति, संचालन प्रदेश प्रभारी रामपाल सिंह पाल ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजवीर धीमान, डा. राजवीर प्रजापति, सुशील प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, सौरव पाल, मोह...