सिमडेगा, नवम्बर 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों धन कटनी का कार्य जोरों पर चल रही है। पिछले हफ्ते आए मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण जिले में हल्कि बारिश हुई थी। इस कारण धनकटनी का कार्य थोड़ा प्रभावित हुआ था। लेकिन मौसम के साफ होते ही धनकटनी कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। इधर मोंथा तूफान का जिले में आंशिक असर रहने के कारण फसलों के नुकसान होने की सूचना अब तक नहीं मिली है। हालांकि कई स्थानों में मोंथा तूफान के पहले से ही कई स्थानों में धान की फसल रोगों का प्रकोप है। कुरडेग प्रखंड के लबडेरा गांव के किसान राजनारायण प्रसाद के खेतों में रोग के प्रकोप से कई एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसान ने बताया कि आठ एकड़ खेतों में लाखों रू लागत लगाकर धान की खेती की थी। अतिवृष्टि के कारण फसल में रोग लग गया। रोग की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव क...