रिषिकेष, मई 5 -- टेंपो-ट्रैवलर और बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सीट लगाकर ग्रीन कार्ड के लिए पहुंचे चार वाहनों को एआरटीओ ने सीज कर दिया। जांच में इन वाहनों में पांच से सात सीट अतिरिक्त मिली। चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। चारधाम यात्रा के लिए इन दिनों हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में सवारी वाहनों का ग्रीन कार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें उनके दस्तावेजों के साथ ही फिटनेस भी जांची जा रही है। इसी बीच विभागीय अधिकारियों को चेकिंग में उत्तराखंड की एक टूरिस्ट बस में निर्धारित क्षमता से सात सीट अधिक लगी मिली। जबकि, हरियाणा, मध्यप्रदेश और यूपी के तीन टेंपो-ट्रैवलर में निर्धारित सीटों से पांच-पांच सीट अतिरिक्त लगी मिली। इस पर कर्मचारियों ने फौरन इन अतिरिक्त सीटों को हटाया। साथ ही वाहनों को सीज भी कर दिया। एआरटीओ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.