भागलपुर, नवम्बर 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के तहत राज्य के लगभग सभी जिलों में वन स्टॉप सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कहलगांव अनुमंडल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर के निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण कहलगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला परियोजना प्रबंधक मणिशंकर ने किया। निरीक्षण टीम ने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित स्थल का भ्रमण कर आवश्यक मानकों और सुविधाओं का आकलन किया। वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे त्वरित, सुरक्षित एवं समन्वित सहायता उपलब्ध कराना है। यहां पीड़िताओं को परामर्श, चिकित्सकीय सुविधा, कानूनी सहायता, आश्रय सहित अन्य आवश्यक सेवाएं न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.