मैनपुरी, नवम्बर 30 -- अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये नहीं दिए तो ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं आरोपी पति शादी के बाद से घर पर नहीं रहता और जब भी घर आता है तो विवाहिता के साथ मारपीट कर चला जाता है। 28 नवंबर को भी पति घर आया और अपने पिता व बहन के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र की हरीपुरम हरीपुरम कालोनी राधारमन रोड निवासी प्रीती यादव पत्नी राहुल यादव ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2019 को राहुल यादव पुत्र विजयपाल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 10 लाख रुपये, वैगनआर कार, जेवर व गृहस्थी का सामान दिया था। लेकिन पति राहुल, उनके पिता विजयपाल, बहन मिनी उर्फ ऋचा दिए गए दान से संतुष्ट नहीं थे और 10...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.