शामली, दिसम्बर 10 -- वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधन महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया तथा अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। ज्ञापन में अशासकीय असहायिक (वित्तविहीन) माध्यमिक विद्यालयों में लगातार बढ़ रहे अतिरिक्त क्रियाकलापों पर रोक लगाने की मांग की गई है। महासभा ने अपने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश भर के वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन अनेक आदेश जारी किए जाते हैं, जिनमें विद्यालयों को बोट बनवाना, स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्त भारत अभियान, पुस्तक मेला, विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां कराए जाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। पदाधिकारियों का कहना है कि इन गतिविधियों की अधिकता के कारण नियमित पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। माध्यमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.