औरैया, दिसम्बर 5 -- भाग्यनगर ब्लॉक में अतिरिक्त गैर-विभागीय कार्यों और ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में चल रहे सचिवों के शांतिपूर्ण आंदोलन के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के सचिवों ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर डॉ. आदित्य तिवारी को सौंपा। सचिवों ने ज्ञापन में कहा कि लगातार बढ़ते गैर-विभागीय कार्य जैसे फार्मर रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, एग्रो स्टैक सर्वे, पशु आश्रय प्रबंधन, पेंशन सत्यापन, विद्यालय कायाकल्प और परीक्षा ड्यूटी के कारण उनके मूल विभागीय कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बढ़ते दायित्वों ने कार्यप्रणाली को अत्यंत कठिन बना दिया है। सचिवों ने यह भी कहा कि बिना पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति एवं फेशियल रिकग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.