बिहारशरीफ, अप्रैल 22 -- अतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में सम्मान: श्रवण कुमार हिलसा में जदयू कार्यकर्ताओं कर्पूरी रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत फोटो: हिलसा श्रवण कुमार : हिलसा के रजवा गांव में लोगों को संबोधित करते मंत्री श्रवण कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हिलसा प्रखंड के रजवा और कपसियावां गांव में कर्पूरी रथ यात्रा के पहुंचने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों को उनका वाजिब हक और सम्मान दिलाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हुआ है। सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। आग...