आरा, सितम्बर 5 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार में अतिपिछड़ों के उत्थान को लेकर जागरूकता रथ यात्रा शुक्रवार को सहार पहुंची। रथ यात्रा का नेतृत्व अतिपिछड़ा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद चंद्रवंशी कर रहे हैं। जदयू अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष भोला शंकर पाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष फिरोजा खातुन, गौरी शंकर शर्मा,चन्द्रमा सिंह चन्द्रवंशी,मंजूर अहमद, फिरोजा बेगम,जलील मियां,मो जलालु मिया सहित अन्य लोग शामिल हुए। यहां आयोजित सभा में डॉ राजेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में अतिपिछड़ों का काफी उत्थान हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पंचायती व्यवस्था एवं नगर निकाय में आरक्षण, अतिपिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, बजट में स्वतंत्र विभाग का दर्जा देने‌, न्यायिक सेवा में अतिपिछड़ा को अरक्षण, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एंव अत्यंत प...