हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। बुद्ध पार्क में रविवार को हुई बैठक में माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ नैनीताल की वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश टम्टा ने रामनगर ब्लॉक के अतिथि शिक्षक संतोष दुबे को जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष दुबे ने सभी की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें एकता रैकवाल को महामंत्री, हिमांशु मठपाल को कोषाध्यक्ष, लता जोशी, सतीश चंद्र को उपाध्यक्ष, बरखा आर्या को संगठन मंत्री, प्रकाश मंडल, रविराज अरोरा को सह-संगठन मंत्री, शादाब आलम, नवीन चंद्र मौलेखी को मंत्री नियुक्त किया गया। बीना भट्ट, भावना बिष्ट, नीमा त्रिपाठी, गोपेश रावत, दीक्षा परगांई, पंकज कुमार, अनीता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.