रांची, मार्च 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों ने बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक पर अपनी मांगों को लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार और कुलपति अजीत कुमार सिन्हा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। वे मांग कर रहे थे कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से पारित संकल्प का संशोधन कर आवश्यकता आधारित शिक्षक के रूप में हमारा समायोजन किया जाए। इसके साथ ही शिक्षकों ने अजीत कुमार सिन्हा इस्तीफा दो..., शिक्षा विरोधी सचिव राहुल पुरवार इस्तीफा दो... जैसे नारे लगाए। अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय ने मिलकर सरकार को गुमराह करके ऐसा संकल्प पारित करा लिया है जिससे हमारा समायोजन न होकर निष्कासन का रास्ता खुल गया है। संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि कुलपति प्राचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.