मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। शिवहर डिग्री कॉलेज के अतिथि शिक्षकों ने शुक्रवार को विवि पहुंचकर अपने कॉलेज के प्राचार्य की शिकायत डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह से की। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि विवि के निर्देश के अनुसार जिन शिक्षकों की ड्यूटी कॉपी के मूल्यांकन में लगी है, उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं लेनी है लेकिन प्राचार्य ने यह नोटिस निकाला है कि ऑनलाइन कक्षाएं मान्य नहीं हैं। ऐसे में हम कैसे पढ़ाएंगे और कॉपियों की जांच करेंगे। इसपर डीएसडब्ल्यू ने प्राचार्य से बात करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.