भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता लंबे समय से विश्वविद्यालयों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों की रिटायरमेंट अवधि 65 साल किए जाने की मांग अब फलीभूत होता दिख रहा है। बीते आठ अप्रैल को बिहार विधान परिषद के उप सभापति प्रो. रामवचन राय की अध्यक्षता में उनके चेंबर में हुई बैठक में लिए गये निर्णय की अनुशंसा हो गई। इस बैठक में अतिथि शिक्षकों को 65 साल में रिटायर करने का निर्णय लिया गया था। शिक्षा समिति की बैठक के निर्णय से अवगत कराते हुए बिहार विधान परिषद के उपसचिव शंकर प्रसाद ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए कहा है कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंगीभूत महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय चयन समिति की अनुशंसा पर नियुक्त वैसे अतिथि शिक्षक जिनकी अर्हता स्थायी शिक्षक के समतुल्य है तथा उनकी नियुक्ति राज्य सरकार के आरक्षण नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.